आज से हरियाणा के 509 स्कूलों की बदली जाएगी पहचान, अब इस नाम से जाने जाएंगे विद्यालय; देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | आज हरियाणा के 509 स्कूलों की पहचान बदल जाएगी. स्कूल अब शहीद के नाम से जाने जाएंगे. सबसे ज्यादा रेवाड़ी जिले के 94 स्कूलों के नाम बदले जाएंगे. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हांसी क्षेत्र के ढंढेरी गांव के स्कूल का नाम पिछले साल जम्मू में शहीद हुए निशांत मलिक के नाम पर रखा था. 14 अगस्त की आधी रात से राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के सभी रिकॉर्ड और इन आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूलों का नामकरण बदलकर शहीदों के नाम पर कर दिया जाएगा.

school 3

नूंह में शहीद के नाम पर होगा स्कूल का नाम

राज्य के 358 हाई या सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और 151 मिडिल या प्राइमरी स्कूलों का नाम उन गांवों के वीर सैनिकों के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. इनमें सबसे अधिक रेवाडी जिले के 94, भिवानी जिले के 85 और जींद जिले के 61 स्कूल शामिल हैं.

इतने स्कूल होंगे नाम बदल

गुरुग्राम में 25, कैथल में 21, पलवल जिले में 38, रोहतक में 36, चरखी दादरी में 28, झज्जर में 28, महेंद्रगढ़ में 16, हिसार में 13 और फतेहाबाद में 10 स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखा गया है. अंबाला, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, सोनीपत में 8- 8, यमुनानगर, पंचकुला, पानीपत में 5- 5, सिरसा में 4, करनाल में 2 और नूंह जिले में 1 सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

कल से सरकारी रिकॉर्ड होंगे अपडेट

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 15 अगस्त को सभी जगह सरकारी रिकॉर्ड में 509 सरकारी स्कूलों का नया नामकरण अपडेट कर दिया जाएगा और भविष्य में सभी नोटिस बोर्ड और सरकारी दस्तावेजों में भी यही नए नाम लिखे जाएंगे.

अभियान 2022 में हुआ शुरू

बता दें कि 15 अगस्त 2022 को हांसी क्षेत्र के ढंढेरी गांव के निशांत मलिक जम्मू- कश्मीर में शहीद हो गए थे. तब दुष्यंत चौटाला शहीद के घर उनके गांव ढंढेरी गए थे. उसी दिन शाम तक गाँव के स्कूल के बोर्ड पर नया नाम लिख दिया गया. इसके बाद, कई अन्य मौकों पर उपमुख्यमंत्री और सरकार की ओर से घोषणा की गई कि कई गांवों के स्कूलों का नाम वहां के शहीदों के नाम पर रखा जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.