हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी; देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत हरियाणा को बिजली से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के लिए 6797 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है. इस राशि से प्रदेश में बिजली आपूर्ति को सुधारा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी.

Electricity Board

इन जिलों को मिलेगा स्मार्ट वितरण सिस्टम

मिली जानकारी के अनुसार, इस राशि में से गुरुग्राम और फरीदाबाद के सिस्टम आधुनिकीकरण और स्मार्ट वितरण परियोजनाओं के लिए 3638.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह निवेश इन दो प्रमुख जिलों में बिजली आपूर्ति को स्मार्ट और अधिक कुशल बनाने में मदद करेगा. इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सेवा मिल सकेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) भारत सरकार की एक विशेष योजना है, जिसके तहत बिजली वितरण क्षेत्र की वित्तीय और परिचालन क्षमता को मजबूत किया जाता है. राज्य के बिजली मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस योजना के तहत स्मार्ट मीटरिंग कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे. इसके साथ ही, उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts