होली पर्व पर हरियाणा के किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 6 महीने के भीतर मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

चंडीगढ़ | रंगों का त्योहार होली हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. बता दें कि हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश सरकार ने राहत भरी खबर सुनाई है. प्रदेश सरकार के इस फैसले से किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.

tuble connection haryana

कांग्रेस विधायिका ने किया था सवाल

मुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायिका पूजा चौधरी के अतारांकित सवाल के जवाब में बिजली मंत्री अनिल विज ने सदन पटल पर जानकारी दी है कि हरियाणा में 57 हजार किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन पेंडिंग है. इनमें से 13,360 किसान पूरी कनेक्शन फीस का भुगतान कर चुके हैं और इन्हें अगले 6 महीने के भीतर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे.

कांग्रेस विधायिका पूजा चौधरी ने बजट सत्र में जानकारी मांगी थी कि पिछले 10 सालों के दौरान ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शनों के लिए प्राप्त आवेदनों की सालवार संख्या कितनी है. इस दौरान कितने ट्यूबवेलों के लिए बिजली कनेक्शन दिए गए और गत 31 जनवरी तक लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन की संख्या का आंकड़ा कितना है.

यह भी पढ़े -  HKRN कर्मचारियों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार ने इतने दिनों के लिए बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

बिजली मंत्री ने दी जानकारी

बिजली मंत्री अनिल विज ने अपने जवाब में बताया कि 31 दिसंबर 2023 तक अप्लाई किए गए आवेदनों के लिए मांग नोटिस जारी कर दिए गए हैं. गत 31 जनवरी तक पूरी फीस का भुगतान कर चुके UHBVN के 4241 और DHBVN के 9119 किसानों को अगले 6 महीने के भीतर कनेक्शन जारी किए जाएंगे. अनिल विज द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि 10 BHP तक आवेदन करने वालों को ऑफ ग्रिड सोलर पंप दिए जा रहे हैं. 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2026 के बीच आवेदन करने वाले 43 हजार 527 किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित हैं. इन्हें मांग नोटिस जारी करने का फैसला सही समय पर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.