हरियाणा में प्रोपर्टी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, हाउसिंग बोर्ड ने जारी किया ई- नीलामी का शेड्यूल

चंडीगढ़ | हरियाणा में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. बता दें कि हरियाणा हाउसिंग बोर्ड द्वारा आरक्षित व सामान्य संपत्तियों की ई- नीलामी करने जा रहा है. नई संशोधित नीति के अनुसार ई- नीलामी का आयोजन 18 फरवरी, 9 मार्च, 1 अप्रैल और 25 फरवरी, 17 मार्च व 15 अप्रैल 2026 को होगी.

Property Jamin Jagah

ई- नीलामी के लिए नियम व शर्तें

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ई- नीलामी hbh.gov.in पर सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी. 25% राशि का भुगतान पहले करना होगा जबकि बाकी 75% राशि का भुगतान आवंटन पत्र जारी होने की तारीख से 100 दिन के भीतर (ब्याज मुक्त) या 3 साल की छमाही किस्तों द्वारा भुगतान (ब्याज रहित) करने का प्रावधान है.

देखें लिस्ट

स्टेशन सेक्टर ई-निलामी की तिथि
अंबाला कैंट 42 18 फरवरी 2026,
09 मार्च 2026,
01 अप्रैल 2026
यमुनानगर 12
अलीपुर 12
पलवल 6, 11, 14
फरीदाबाद 70
गुरुग्राम 48 और 49 नॉर्थ स्टार,
सेक्टर 73,
सेक्टर 67
सोहना 11 और 14
रेवाड़ी 26, 19, 25 और 26,
6 और 7
धारूहेड़ा 7, 23, 1, 1A और 28
जनरल आवासीय संपत्तियां
पंचकूला 31
सोनीपत 23
यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

उन्होंने बताया कि ई- नीलामी से संबंधित किसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9106196864, 6354910157 पर संपर्क किया जा सकता है. गौर करने वाली बात यह भी है कि ईएमडी जमा करवाने की अंतिम तिथि तय ई-ऑक्शन की तिथि से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक होगी.

आवासीय संपत्ति

स्टेशन सेक्टर ई-निलामी की तिथि
फतेहाबाद 4, 7 25 फरवरी 2026

17 मार्च 2026

15 अप्रैल 2026

रोहतक 27, 28, 34, 35, 37, 26, 28, 36ए
हिसार 1, 4, 24, तलवंडी राणा सेक्टर 1
झज्जर 7
रतिया 6
सिरसा 21
टोहाना 6 और 7
घरौंडा 9
कैथल 29 और 33
करनाल 28 (न्यू), 28 (ओल्ड), 45 (न्यू), 45 (ओल्ड), 33, 36
नरवाना 19 बसंत विहार
कुरुक्षेत्र 9, 29, 32, 31-32
पानीपत 39-P/NATH, 39-TDI, 19-अंसल सिटी
जींद 8 जनरल आवासीय संपत्तियां
सिरसा 19, टाइप बी जनरल आवासीय संपत्तियां
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.