भिवानी | हरियाणा के जो भी युवा शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) पास करनी होगी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा ली जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानि HTET अप्रैल या मई महीने में होने की संभावना दिखाई दे रही है. इस परीक्षा के लिए जनवरी में HTET के लिए आवेदन किए जा चुके हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनवरी या फरवरी में HTET परीक्षा होने की संभावना थी पर तिथि तय नहीं होने के चलते यह परीक्षा नहीं हो पाई.
अप्रैल- मई में हो सकता है HTET
बुधवार यानि आज से 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के वजह से परीक्षा 1 अप्रैल तक नहीं हो सकती. ऐसे में इन परीक्षाओं के बाद ही परीक्षा होने की संभावना नजर आ रही है. इसके लिए प्रदेशभर के 2 लाख 33 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए हैं. इस बारे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि HTET परीक्षा के लिए बोर्ड विशेष तैयारी करती है. इसमें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पास 15 फरवरी तक का वक्त था.
नवंबर में हो सकती है दूसरी HTET परीक्षा
यदि इस अवधि में तारीखें मिल जातीं तो परीक्षा का आयोजन करवाया जा सकता था. उन्होंने बताया कि अब 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं होनी हैं. ये परीक्षाएं 1 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी. जो भी तिथि दी जाएगी उसमें HTET परीक्षा करवाई जाएगी. उन्होंने बताया कि अप्रैल या मई में यह तिथि मिल जाएगी. साल 2026 HTET देखते हुए ही जनवरी में तिथियां संभावित रखी गई थीं मगर 2026 एचटेट में देरी होने की अभी कोई बात नहीं है. यदि अप्रैल- मई में यह परीक्षा होती है तो अक्टूबर- नवंबर में दूसरी परीक्षा आयोजित की जा सकती है.
दिया यह जवाब
कोर्ट की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि हर साल एचटेट परीक्षाएं करवाई जाएं. अध्यक्ष पवन कुमार ने कोर्ट द्वारा जे.बी.टी. टीचरों के लिए यह अनिवार्य करने के बाद आवेदन पोर्टल फिर से खोलने के सवाल पर कहा कि अगर ऐसा निवेदन मिलता है तो उस पर जरूर विचार होगा. सी.एम. और शिक्षा मंत्री से निर्देश मिलता है तो उसपर बोर्ड द्वारा निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अब एचटेट अप्रैल के लास्ट में या मई के पहले पखवाड़े में आयोजित किया जा सकता है.
