हरियाणा में पशुओं के लिए सरकार ने शुरू की एंबुलेंस सुविधा, टोल फ्री नंबर भी किया जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 8 नए सरकारी पशु चिकित्सालय और 18 सरकारी पशु औषधालय खोलने का निर्णय लिया है. ये सुविधाएं उन जिलों में प्रदान की जाएंगी, जहां पशुधन आबादी के अनुपात में पशु चिकित्सा सेवाएं कम हैं. कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने 11.20 करोड़ रुपये की लागत से 70 मोबाइल पशुधन एम्बुलेंस का शुभारंभ और पशु चिकित्सालय कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 1962 का उद्घाटन किया है.

toll free number

लोगों को नहीं होगी परेशानी

मंत्री ने कहा कि इस प्रतिबद्धता में पशुपालन और पालन-पोषण से जुड़े लोगों की आजीविका, उत्पादकता और समग्र कल्याण के लिए नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करना शामिल है. राज्य पशु चिकित्सालय कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 1962 का भी उद्घाटन किया, जो 24×7 चालू रहेगा. उन्होंने बताया कि पहले राज्य में 21 मोबाइल एंबुलेंस काम करती थीं. बेड़े में 70 मोबाइल एंबुलेंस शामिल की गई हैं. अब बेड़े में 91 मोबाइल एंबुलेंस हैं,

उत्पादन में हिस्सेदारी 5.19% से अधिक

मंत्री ने कहा कि देश के दुग्ध उत्पादन में हरियाणा का अहम योगदान है. देश में कुल पशुधन आबादी में राज्य की हिस्सेदारी केवल 2.1 प्रतिशत है, लेकिन राष्ट्रीय दूध उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 5.19 प्रतिशत से अधिक है. राज्य की दैनिक प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 1098 ग्राम है, जो राष्ट्रीय स्तर 459 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन से लगभग 2.4 गुना अधिक है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

मत्स्य पालन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

पशुपालन मंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार तीन मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशाला वैन के माध्यम से मिट्टी और जल परीक्षण सुविधाएं शुरू करेगी, जो सीधे किसानों को सेवाएं प्रदान करेंगी. इसके अलावा, 4,000 एकड़ जमीन को मछली और झींगा पालन के तहत लाया जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.