मिड डे मील वर्करों के लिए सरकार ने लिया नया फैसला, बच्चे कम होने पर पास के स्कूल में होंगे समायोजित

चंडीगढ़ | मिड डे मील वर्कर के लिए हरियाणा सरकार (Haryana Govt) द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है. बता दें कि सरकारी स्कूलों में बच्चे कम होने पर मिड डे मील वर्कर को पास के दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जाएगा. प्राथमिक शिक्षा महानिदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि पदों के युक्तीकरण (रेशनलाइजेशन) की कोई प्लानिंग नहीं है.

mid day meal

पहले फार्मूला लागू

नियुक्ति को लेकर बच्चों की संख्या का पहले वाला फार्मूला ही लागू रहेगा. प्राथमिक शिक्षा महानिदेशक के साथ मिड डे मील योजना के मैनेजर संजीव कुमार ने भी मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) के महासचिव जयभगवान और राज्य सचिव शरबती देवी से कहा कि अफवाहों से बचे.

पदों के साथ हुई छेड़छाड़ तो होगा बड़ा आंदोलन

यूनियन नेताओं की तरफ से कहा गया कि केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक 25 बच्चों तक एक, 26 से 100 बच्चों तक दो और इसके बाद, एक्सट्रा 100 बच्चों पर एक अतिरिक्त कुक का प्रविधान किया गया है. इन्हीं निर्देशों के अनुरूप राज्य में मिड डे मील कुक की भर्ती की गयी है. अगर पदों के साथ छेड़छाड़ हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.