हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, Super- 100 में बढ़ीं इतनी सीटें; आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryan Govt) ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2026- 27 के तहत  Super -100 कार्यक्रम का दायरा बढ़ाते हुए इसमें 100 अतिरिक्त सीटें शामिल कर दी हैं. इन सीटों पर प्रवेश के लिए 9 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी जबकि चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी. विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि पात्र विद्यार्थियों का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इस योजना का लाभ उठा सकें.

Super 100

विभाग ने स्कूलों से कहा है कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को योजना की पूरी जानकारी दें तथा प्रवेश प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे कोई भी योग्य छात्र आवेदन से वंचित न रहे.

Super- 100 में बढ़ीं इतनी सीटें

सुपर- 100 कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और विशेष शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराना है. अतिरिक्त सीटों के जरिए अधिक संख्या में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके. इधर, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए 9वीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है. पहले यह तिथि 7 जुलाई निर्धारित थी. जिन संबद्ध विद्यालयों ने अभी तक विद्यार्थियों के अंक अपलोड नहीं किए हैं वे अब 24 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, HKRN युवाओं को प्राइवेट इंडस्ट्री में दिलाएगा रोजगार

सुपर- 100 कार्यक्रम शेड्यूल

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 9 जुलाई
एडमिट कार्ड डाउनलोड 12 जुलाई
प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई
पहले चरण का परिणाम 17 जुलाई
दूसरे चरण की परीक्षा 19 जुलाई
अंतिम परिणाम 23 जुलाई
कक्षाएं शुरू 25 जुलाई

नहीं दी जाएगी चेतावनी

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा तक अंक अपलोड नहीं करने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं की आगामी वार्षिक परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. तकनीकी सहायता के लिए विद्यालय कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01664- 254300 और 01664- 254302 पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.