हरियाणा में ग्रीवेंस कमेटियां हुई तैयार, मुख्यमंत्री समेत इन मंत्रियों को दिया गया कार्यभार

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा जिला ग्रीवेंस कमेटियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री और राज्य के कैबिनेट मंत्रियों को विभिन्न जिलों की कमान सौपी गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) गुरुग्राम जिले की ग्रीवेंस कमेटी का कार्यभार संभालेंगे.

CM Nayab Singh Saini

अनिल विज कैथल और सिरसा, कृष्णलाल पंवर रोहतक और हिसार, राव नरबीर सिंह को नुहं और फरीदाबाद जिलों की ग्रीवेंस कमेटी के प्रभारी चुने गए हैं. इनके अतिरिक्त राज्यमंत्री राजेश नागर को कुरुक्षेत्र, गौरव गौतम सोनीपत में ग्रीवेंस कमेटी का कार्यभार संभालेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इनको मिली ये जिम्मेदारियां

  • महिपाल ढांडा – भिवानी और जींद
  • विपुल गोयल – रेवाड़ी और पंचकूला
  • अरविंद शर्मा – महेंद्रगढ़
  • श्याम सिंह राणा – चरखी दादरी और झज्जर
  • रणबीर गंगवा – अंबाला और करनाल
  • कृष्ण बेदी – यमुनानगर और पानीपत
  • श्रुति चौधरी – फतेहाबाद
  • आरती राव – पलवल
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts