हरियाणा में ग्रुप- डी सीईटी जल्द! 15 लाख उम्मीदवार रहें तैयार, 100 फीसदी मेरिट पर चयन

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप डी भर्तियों की प्रतीक्षा कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से साफ किया गया है कि ग्रुप डी के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) जल्द आयोजित की जाएगी और इसका शेड्यूल भी करीबन तैयार कर लिया गया है. ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है.

HSSC CET

हरियाणा में ग्रुप- डी सीईटी जल्द

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि सरकार से संशोधन अधिसूचना मिल चुकी है. ऐसे में अब आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा आयोजन में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. सूत्रों के मुताबिक इस बार ग्रुप डी सीईटी के लिए लगभग 15 लाख आवेदन आ सकते है. पिछली बार जब सीईटी हुआ था उसमें 13.5 लाख आवेदन आए थे जिनमें से लगभग 8.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. पिछले साल आयोग ने ग्रुप सी पदों के लिए सीईटी का आयोजन सफलतापूर्वक कर लिया है.

तैयार रखें जरूरी डाक्यूमेंट्स

आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अब आयोग के सामने ग्रुप डी के लिए बड़े पैमाने पर परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना एक चैलेंज है. चेयरमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से रेडी रखें क्योंकि आवेदन पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा. सीईटी का क्वेश्चन पेपर दो हिस्सों में होगा.

पहले भाग (75 प्रतिशत अंक) में सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, गणित, हिंदी, ओजी और संबंधित विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे वहीं दूसरे भाग (25 प्रतिशत अंक) में हरियाणा का इतिहास, साहित्य, भूगोल, संस्कृति, पर्यावरण, समसामयिक घटनाएं और स्थानीय मुद्दों से जुड़े प्रश्न आएंगे.

यह भी पढ़े -  Samagra Shiksha Panchkula Jobs: पंचकूला में आई वैकेंसी, जल्दी से करें अप्लाई

100 फीसदी मेरिट पर चयन

परीक्षा का स्तर मैट्रिक (10वीं) तक का होगा. आयोग ने संकेत दिए है कि हर साल नियमित रूप से सीईटी आयोजित करने की योजना है ताकि युवाओं को परीक्षा के लिए लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े. सरकार ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव किए है. अब ग्रुप डी पदों पर युवाओं का चयन सिर्फ सीईटी स्कोर के आधार पर किया जाएगा. सामाजिक- आर्थिक मानदंड के अतिरिक्त अंक पूर्ण रूप से खत्म कर दिए गए हैं.

अब उम्मीदवारों का चयन 100% मेरिट के आधार पर किया जाएगा. सिर्फ वे पद इस दायरे से बाहर रहेंगे जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं से कम है. सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इससे भर्ती प्रक्रिया ज्यादा निष्पक्ष और विवाद रहित बनेगी तथा पात्र युवाओं को ही नौकरी मिलेगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.