चंडीगढ़ | आज हरियाणा कैबिनेट मीटिंग (Haryana Cabinet Meeting) का आयोजन होगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगने के आसार हैं. आज होने वाली मीटिंग में नई एक्साइज पॉलिसी के अलावा ग्रुप C और D पदों पर सीधी भर्ती के नियमों में संशोधित करने पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा, लाडो लक्ष्मी योजना के मानदंड पर भी चर्चा की जा सकती है. वर्तमान समय में पंजाब सरकार के साथ चल रहे जल विवाद को लेकर भी मंत्रणा की जा सकती है.
बढ़ सकते हैं शराब के दाम
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की नई पॉलिसी नीति को तैयार किया जा चुका है. 2 दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ से 2 घंटे तक मीटिंग भी की गई थी. इस पॉलिसी के जरिए सरकार 1,200 करोड़ से ज्यादा का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किए हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस पर मुहर लगने के बाद प्रदेश में शराब के दाम बढ़ सकते हैं.
5000 करोड़ रुपए का प्रावधान
प्रदेश सरकार द्वारा ग्रुप सी और डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए नए नियम भी तैयार किए गए हैं, जिस विषय में हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिए गए थे. अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जरिए ग्रुप सी और डी के कुछ पदों पर सीधी भर्ती होगी.
आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश के महिलाओं को ₹2100 हर महीने देने वाली लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए मानदंड को मंजूरी मिल सकती है. बीते कुछ समय से मुख्यमंत्री ऑफिस के अधिकारी इस योजना को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के लिए बजट में 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. अभी तक यह तय नहीं हो पाया कि इस योजना के तहत बीपीएल रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिलाओं को शामिल किया जाएगा या सभी महिलाओं को.
