हरियाणा के CM का बड़ा ऐलान, गौवंशों के लिए चलेगा 14 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने राज्य में बेसहारा गोवंश को लेकर बड़ा ऐलान किया है. CM ने प्रदेश में बेसहारा गोवंश को संरक्षण देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए कहा कि 15 फरवरी से 29 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान करीब 60 हजार बेसहारा गोवंश को नजदीक पहुंचाया जाएगा.

Webp.net compress image 11

सीएम ने दिए ये आदेश

हरियाणा डीपीआरओ ने लिखा है कि सीएम मनोहर लाल ने गौ सेवा आयोग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गौशालाओं की क्षमता के अनुसार गायों को रखा जाए. इसके अलावा, समय- समय पर गौशालाओं का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि गौशालाओं में गायों को ठीक से रखा जा रहा है या नहीं.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

गौशालाओं में मिल सकेगा संरक्षण

मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं गौ सेवा आयोग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत निराश्रित गौवंश को गौशालाओं तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जाए ताकि प्रदेश में गौवंश का संरक्षण हो सके.

हरियाणा सरकार के इस फैसले के बाद बेसहारा गोवंश को जल्द से जल्द गौशालाओं में संरक्षण मिल सकेगा. इससे पहले भी गायों को गौशाला भेजने का सिलसिला जारी था लेकिन अब सीएम के निर्देश के बाद इस काम में और तेजी आएगी. गौवंशों का ग्राफ इतना ज्यादा बढ़ चुका है, बड़े पैमाने पर कार्य करने की जरूरत है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.