खुशखबरी: इन परीक्षार्थियों के लिए 2 दिन फ्री रहेगा रोडवेज बस का सफर, हरियाणा CM की बड़ी घोषणा

चंडीगढ़ | हरियाणा में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सीएम नायब सैनी ने प्रदेश के युवाओं की सुविधा और उनकी परीक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 21 जून को आयोजित होने वाली NEET की परीक्षा के मद्देनजर 20 और 21 जून को पूरे हरियाणा में परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराने की बड़ी घोषणा की है.

Job Student

2 दिन मुफ्त सफर का मिलेगा लाभ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्टूडेंट्स की सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सभी NEET अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

उन्होंने बताया कि इससे पहले हमारी सरकार द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) अभ्यर्थियों के लिए भी इसी तरह रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी और अब इसी प्रकार NEET अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी लगन से परीक्षा में भाग लें और अच्छे से तैयारी करें. उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को बेहतर परिणाम की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.