हरियाणा की सड़कों पर गढ्ढों से मिलेगा छुटकारा, 15 जून तक चकाचक होंगी सभी रोड़

चंडीगढ़ | हरियाणा में आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने प्रदेश की सभी सड़कों की मरम्मत का काम 15 जून तक पूरा करने की अधिकारियों को डेडलाइन दे डाली है. मंगलवार को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए.

Road Sadak

गुणवत्ता का विशेष ध्यान

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को प्रदेश की सभी सड़कों की मरम्मत का काम 15 जून तक पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी एक विशेष अभियान चलाकर इस संबंध में टेंडर आदि की सभी प्रक्रियाएं 15 दिनों के अंदर पूरी करना सुनिश्चित करें ताकि आगामी मानसून सीजन से पहले सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके.

सीएम ने कहा कि इसके अलावा 5 जिलों में जिला परिषद् को स्थानांतरित की गई सभी सड़कों की रिपेयर और मरम्मत भी तय समय- सीमा में पूरी करवाई जाये. साथ ही, मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाये. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत के संबंध में कोई कोताही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़े -  माइकल क्लार्क की स्पिन गेंदबाजी पर हरियाणा के CM नायब सैनी का कमाल, 1 ओवर में लगाए 2 छक्के

सड़कों की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई

सीएम नायब सैनी ने प्रदेश में सड़कों के चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मेंनटेन की जा रही सड़कों को 12 फुट से 18 फुट करने की दिशा में भी कार्य किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सड़कों पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह जरूरी हो चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.