हरियाणा के कर्मचारियों- पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, पंजाब के इन अस्पतालों में मिलेगा गंभीर बीमारियों का इलाज

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि हमारी सरकार ने पंजाब के 4 प्रतिष्ठित अस्पतालों को इलाज़ के लिए सूचीबद्ध किया है जहां प्रदेश सरकार के कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनकी फैमिली को इलाज़ की सुविधा मिल सकेगी.

MPNews 38

गंभीर बीमारियों का मिलेगा इलाज

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि पंजाब के जिन चार अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है उनमें पहला होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (मुल्लांपुर), पंजाब (यह टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है). दूसरा होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, संगरूर, पंजाब (यह भी टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है). तीसरा रीजनल स्पाइनल इंजरीज सेंटर, सेक्टर- 70 (मोहाली) तथा चौथा पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिवर एंड बिलियरी साइंस, Phase- 3 B1, सेक्टर- 60 (मोहाली) शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि यह फैसला प्रदेश सरकार के कर्मचारियों पेंशनर्स और उनकी फैमिली को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है. इन अस्पतालों में कैंसर, लिवर और रीढ़ की हड्डी की चोट जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी. इन अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने से मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में रास्ता नहीं मिलने से अटके पड़े प्रोजेक्ट्स पकड़ेंगे रफ्तार, शामलात भूमि से जमीन देगी पंचायत

यहां से हासिल करें विस्तृत जानकारी

हेल्थ मिनिस्टर ने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार किसी भी तरह की एमरजेंसी, आपदा, महामारी या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या ज्यादा होने की स्थिति में ये सूचीबद्ध अस्पताल एंबुलेंस, ICU/ CCU, बर्न यूनिट, वार्ड, बेड और मोर्चरी जैसी चिकित्सा सुविधाएं आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराएंगे. यह निर्देश पत्र जारी होने की तारीख से प्रभावी हो गए हैं. इस संबंध में डिटेल से जानकारी हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.