हरियाणा सरकार और डॉक्टरों के बीच बनी सहमति, डॉक्टरों ने आंदोलन वापस लेने का लिया निर्णय

चंडीगढ़ । कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर बैठे डॉक्टरों ने OPD एवं सभी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया था. लेकिन स्वास्थय मंत्री अनिल विज नेआंदोलन कर रहे HCMS डॉक्टर्स के साथ बैठक की जिसमें सरकार और डॉक्टरों के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहमति होने के बाद सभी डॉक्टरों ने आंदोलन को वापिस लेने का फैसला किया है.

Doctor Photo

एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकरी देते हुए बताया कि सरकार ने डॉक्टरों के फैसले पर सहमती जताई है. देश में जो कोरोना संकट चल रहा है उसमें डॉक्टरों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए सरकार उनके कल्याण के लिए बाधित है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में एमएस या एमडी डॉक्टरों के स्पेशलिस्ट कैडर पद सृजित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है.

यह भी पढ़े -  अग्निवीर भर्ती 2025- 26, रिजल्ट जारी; जानें कब और कहां करनी है रिपोर्टिंग

साथ ही उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को कोई प्रशासनिक कार्य नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही सरकार ने विशेषज्ञों के लिए एक विशेष सब कैडर बनाने का निर्णय भी लिया है, जिन्हें सलाहकार एवं वरिष्ठ सलाहकार के रुप में नाम दिया जाएगा.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.