हरियाणा: ग्रुप C की नौकरियों के सेवा नियमों में बदलाव करेगी सरकार, जानें क्या हैं सरकार की मंशा

चंडीगढ़ । हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के सेवा नियमों में बदलाव को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारियां शुरू कर दी है. अभी ग्रुप सी की सरकारी नौकरी के सेवा नियमों में बदलाव किया जाएगा. इसके लिए विभिन्न विभागों से उनका पक्ष व इनपुट की पूरी जानकारी मांगी गई है.

haryana cm

समान प्रकृति के सेवा नियम बनाकर लागू करने का खाका तैयार

बता दें कि ग्रुप सी की नौकरियों में सेवा नियमों में बदलाव की तैयारी से कार्यालयों में कार्य प्रणाली में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा. इसके लिए राज्य सरकार ने सभी विभागों, बोर्ड-निगमों तथा सरकारी संस्थाओं से सीधी भर्ती और पदोन्नति के जरिये ग्रुप-सी के पदों पर नियुक्ति संबंधी नियमों की जानकारी मांगी है.

प्रदेश सरकार इस नई व्यवस्था के जरिए अब ग्रुप सी और डी की भर्तियों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आयोजित करवाने जा रही है. ऐसे में सभी महकमों के लिए समान प्रकृति के सेवा नियम बनाकर लागू करने का खाका तैयार किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बढ़ी बिजली कटौती, रिकॉर्ड डिमांड के बीच लोगों का फूटा गुस्सा

कल तक मांगी गई है सेवा नियमों में प्रविधानों की जानकारी

मानव संसाधन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवाें, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक, मंडलायुक्त, उपायुक्त और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को निर्देश जारी किए गए हैं कि 15 अप्रैल तक ऑनलाइन माडयूल के जरिये ग्रुप सी के सेवा नियमों में मौजूद विस्तृत प्रविधान की जानकारी मुहैया कराई जाएं. इसके बाद सरकार ग्रुप सी के सभी पदों की सेवा शर्तों के प्रविधानों की समीक्षा करेगी और इनमें जरूरी परिवर्तन किए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.