चारों पावर यूटिलिटीज के कर्मचारियों को हरियाणा सरकार का तोहफा, दिया जाएगा दीपावली का बोनस

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि चारों पावर यूटिलिटीज के कर्मचारियों को दीपावली का बोनस दिया जाएगा. दीपावली के बोनस के रूप में 1500 रुपए देने की घोषणा की है. रेगुलर कर्मचारियों के साथ-साथ अनुबंधित कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा.

FotoJet 3

दीपावली के त्यौहार पर कर्मचारी बोनस का इंतजार जरूर करते हैं क्योंकि इस बोनस को प्राप्त करने से कर्मचारियों को अतिरिक्त खुशी प्राप्त होती हैं. ज़्यादातर कर्मचारी इस बोनस की राशि से अपने परिवार वालों तथा मित्रों के लिए उपहार भी खरीदते हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा है कि दीपावली के उपलक्ष में चारों पावर यूटिलिटीज के कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा.

जानिए बोनस के संदर्भ में पूरी जानकारी

दरअसल यह कर्मचारी नियमित रूप से कार्यरत नहीं होते जिसके कारण इनको बोनस जैसी सुविधाएं प्रदान नहीं होती है. इस दीपावली हरियाणा सरकार ने सभी ऐसे कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है. जिसके फलस्वरूप इन सभी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा. रेगुलर कर्मचारियों के साथ-साथ अनुबंधित कर्मचारियों को मी 1500 रुपए का दीपावली का बोनस मिलेगा. यह भी कहा जा सकता है कि चारों पावर यूटिलिटीज के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सभी कर्मचारियों को बोनस की आशा रहती है. किंतु चारों पावर यूटिलिटीज के कर्मचारियों को सामान्य तौर पर बोनस नहीं दिया जाता था. इस दीपावली मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा.

हरियाणा सरकार ने अपने प्रदेश के सभी चारों पावर यूटिलिटीज के कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. इस तोहफे के स्वरूप कर्मचारी दीपावली खुशी से मना सकेंगे. जिसका कारण दीपावली पर दिया जाने वाला बोनस है. इस बोनस के संदर्भ में जानकारी ट्विटर द्वारा दी गई है. यह सूचना कर्मचारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण एवं उन्हें खुशी प्रदान करने वाली है. सभी कर्मचारी इस बोनस का इंतजार जरूर करते हैं. जिसके कारण स्वरूप इन कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा हरियाणा सरकार ने की है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!