हरियाणा सरकार का प्रशासनिक फैसला, IAS डॉ. शालीन की सेवाएं केंद्र को सौंपीं

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केंद्र सरकार को सौंप दी हैं. डॉ. शालीन को दिल्ली स्थित निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है. डॉ. शालीन इससे पहले हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे. केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनकी सेवाएं हरियाणा सरकार से केंद्र को स्थानांतरित कर दी गई हैं. डॉ. शालीन हरियाणा कैडर के 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं. प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं.

यह भी पढ़े -  अब इन महिलाओं को भी मिलेगा 2500 रुपए महीना पेंशन का लाभ, हरियाणा CM की बड़ी घोषणा

Dr. Shalin

केंद्र सरकार में निदेशक के रूप में उनकी नई नियुक्ति निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग से जुड़ी है. हरियाणा सरकार की ओर से उनकी सेवाएं सौंपने का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.