हरियाणा सरकार की पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात, आसान EMI पर मिलेंगे सस्ते फ्लैट्स

रोहतक | हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल पहली बार रोहतक दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने भविष्य का विजन पेश करते हुए अधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया. इस दौरान जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियां, पुलिस की गुणवत्ता और आमजन की अपेक्षाओं को लेकर गंभीरता से विचार किया गया.

Flat House Colony Ghar

उन्होंने कहा कि लोगों में पुलिस के प्रति और ज्यादा विश्वास बढ़े, इसके लिए जमीनी स्तर पर सुधार करने होंगे ताकि न्याय की उम्मीद लगाए बैठे व्यक्ति को निराशा हाथ न लगें.

हरियाणा में योजनाबद्ध तरीके से होगा कल्याण

DGP अजय सिंघल ने बताया कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इनके कल्याण के लिए योजनाबद्ध और संवेदनशील तरीके से कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में उन्हें EMI पर सस्ते फ्लैट और मकान दिलवाए जाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की बेटियों की शादी के लिए 5 लाख रुपए की सहायता, आवासीय सुविधाओं का विस्तार, नियमित स्वास्थ्य जांच, बैंक्वेट हॉल की सुविधा व बच्चों की शिक्षा के लिए 2 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

निरंतर नए प्रयास रहेंगे जारी

उन्होंने कहा कि एक सशक्त, संतुष्ट और सुरक्षित पुलिसकर्मी ही समाज को बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है. डीजीपी ने बताया कि HDFC बैंक के सहयोग से लागू एक्स- ग्रेशिया योजना के तहत अब तक लगभग 300 करोड़ रुपए की सहायता राशि पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी जा चुकी है. उन्होंने पुलिसकर्मियों के कल्याण को भी पुलिसिंग का अहम आधार बताया और इस कड़ी में निरंतर नए प्रयास करने की बात को दोहराया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.