DDA की योजना से हरियाणा सरकार के कर्मचारियों की हुई मौज, 25 फीसदी की छूट पर मिलेंगे फ्लैट्स

चंडीगढ़ | हरियाणा के कर्मचारियों का घर खरीदने का सपना साकार होने वाला है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा कर्मचारियों के लिए एक हाउसिंग योजना शुरू की गई है. इस योजना के अंतर्गत कर्मचारियों को आवासीय इकाइयों पर 25% की छूट दी जा रही है. DDA ने इस योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के फ्लैट शामिल किए है ताकि अलग- अलग आय के कर्मचारी इसका फायदा ले सके.

Flat House Colony Ghar

DDA ने किया लेटर जारी

इस योजना के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके अतिरिक्त, DDA के वाइस चैयरमैन ने लेटर भी जारी कर दिया है जिसके बाद सरकारी विभागों और ऑफिस के माध्यम से यह जानकारी राज्य के कर्मचारियों को पहुंचा दी गई है. इस योजना के अंतर्गत, DDA ने दिल्ली के नरेला इलाके के पॉकेट 9 में 1168 फ्लैट शामिल किए है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है.

विभिन्न श्रेणी के फ्लैट शामिल

इस योजना के अंतर्गत 1BHK, 2BHK और 3BHK बेडरूम वाले फ्लैट शामिल किए गए है जिसमें पानी, बिजली, पार्क, क्लब हाउस, पार्किंग सहित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध है. इसके अलावा यहां मेट्रो, अच्छी सड़के, एजुकेशन सुविधा और नेशनल हाईवे से जुड़ी सड़के आदि का फायदा भी मिलेगा. यह योजना उन सरकारी कर्मचारियों के लिए गोल्डन चांस है, जो लंबे समय से किफायती घर की तलाश में है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर से खुलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का पोर्टल; तैयार रखें ये दस्तावेज

इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 19 दिसंबर 2025 से शुरू हो गया है जबकि बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू की गई है और यह योजना 31 मार्च 2026 तक खुली रहेगी. फ्लैट लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वे योजना से जुड़ी पात्रता अथवा अन्य शर्तों के लिए DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.