कच्चे कर्मचारियों को हरियाणा सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, फिर से बढ़ी अनुबंध अवधि

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से कच्चे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है. बता दें कि सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट- 2 के तहत स्वीकृत पदों के समक्ष विभिन्न विभागों, बोर्ड-निगमों तथा सार्वजनिक उपक्रमों में लगे कर्मचारियों की अनुबंध की अवधि को बढ़ा दिया है. सरकार ने इन कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट के पीरियड को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है.

CM Nayab Singh Saini

30 नवंबर तक बढ़ी कॉन्ट्रैक्ट की अवधि

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से इसे लेकर लेटर जारी किया गया है. जारी पत्र में कहा गया है कि अनुबंध की बढ़ी हुई अवधि 30 नवंबर तक जारी रहेगी. इससे पहले भी इन कर्मचारियों की अनुबंध अवधि बढ़ाई गयी थी. पहले यह अवधि एक अगस्त से 30 सितंबर तक बढ़ाई गई थी.

यह भी पढ़े -  किसानों से ट्यूबवेल के लिए ली गई जमीन वापस करेगी सरकार, हरियाणा CM का बड़ा फैसला

ज्ञापन जारी

बढ़ाए गए अनुबंध के तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) द्वारा 25 मार्च को जारी ज्ञापन में दी गई शर्तों का पालन करना कंपलसरी रहेगा. कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड 30 नवंबर तक बढ़ चुका है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.