हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने शिक्षा भत्ते में बढ़ोतरी का दिया तोहफा

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक और बड़ी सौगात दी है. सरकार (Haryana Govt) ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है. इन कर्मचारियों को अब 25% अधिक बाल शिक्षा भत्ता मिलेगा. सरकारी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से यह लाभ मिलेगा. बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया है.

Rupees Money Paisa

शिक्षा भत्ते में बढ़ोतरी

पहले सरकारी कर्मचारियों को बच्चों के लिए शिक्षा भत्ते के रूप में 1125 रूपए मिलते थे लेकिन अब प्रदेश सरकार ने बढ़ोतरी करते हुए इसे 2812 रूपए कर दिया है. वहीं, हॉस्टल के लिए 8437.5 रूपए प्रति महीना दिए जाएंगे. इसी तरह दिव्यांग बच्चों के लिए हर महीने 5625 रुपये का शिक्षा भत्ता और दिव्यांग महिला कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए 3750 रुपये मिलेंगे.

कार्मिक विभाग ने शिक्षा भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर स्पष्टीकरण जारी कर दिया है. केंद्र सरकार द्वारा जारी नियमों के मुताबिक संशोधित वेतन संरचना पर महंगाई भत्ते में 50 प्रतिशत की वृद्धि होने पर बाल शिक्षा भत्ते और हॉस्टल सब्सिडी की सीमा स्वचालित रूप से 25 प्रतिशत बढ़ जाती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

दिव्यांग बच्चों की होगी अलग देय

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों की शिक्षा भत्ते की प्रतिपूर्ति की राशि 2812.5 रुपये प्रति महीना होगी और हॉस्टल सब्सिडी 8437.5 रुपये प्रति महीना होगी. भले ही सरकारी कर्मचारी द्वारा वास्तविक व्यय कुछ भी किया गया हो. इसी तरह सरकारी कर्मचारी द्वारा किए गए वास्तविक व्यय पर ध्यान दिए बिना दिव्यांग बच्चों के लिए बाल शिक्षा भत्ते की प्रतिपूर्ति सामान्य दरों से दोगुनी दर पर देय होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.