हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने DA बढ़ोतरी का दिया तोहफा

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Haryana Govt) ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों की तर्ज पर अब हरियाणा में भी पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन- पेंशन ले रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को ज्यादा महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा.

Money Rupay Salary

DA में बढ़ोतरी का तोहफा

छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 7% की बढ़ोतरी की गई है. इन्हें अब 239 प्रतिशत की जगह 246 प्रतिशत डीए मिलेगा. पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों और पेंशनरों को 12% DA बढ़ोतरी का तोहफा दिया गया है. इन्हें अब 443 प्रतिशत की जगह 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा.

1 जुलाई 2024 से होगा लागू

केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को पांचवें और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया था. इसका अनुसरण करते हुए हरियाणा में भी वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश बुधवार को जारी किए हैं. बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2024 से लागू होगा. जुलाई से अक्टूबर तक कुल चार महीने का एरियर जनवरी में मिलने वाले वेतन- पेंशन के साथ दिया जाएगा, जबकि अगले महीने मिलने वाली नवंबर के वेतन और पेंशन में बढ़ा हुआ DA शामिल होगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

हरियाणा में 7वां वेतन आयोग लागू

हरियाणा में सातवां वेतन आयोग लागू है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर्स पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन तथा पेंशन ले रहे हैं. सूबे की नायब सैनी सरकार ने मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर इन्हें नए साल से पहले बड़ी खुशखबरी सुनाई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.