हरियाणा की पंचायतों को सरकारी सौगात, अब खुद करा सकेंगी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े विकास कार्य

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने पंचायती राज संस्थाओं की शक्ति में वृद्धि करते हुए उनके कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी कर दी है. अब ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को 50 प्रकार के विकास कार्यों का अधिकार दिया गया है. पहले पंचायतों को 21, पंचायत समितियों को 9 और जिला परिषदों को 13 अलग- अलग कार्यों की मंजूरी थी, लेकिन अब इस संख्या को बढ़ाकर 50 कर दिया गया है.

CM Nayab Singh Saini

पंचायतें करा सकेंगी बड़े काम

इस निर्णय के बाद अब पंचायतें अपने फंड और सरकारी अनुदान से कई महत्वपूर्ण कार्य करवा सकेंगी. इनमें 5 करम तक की ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, इनडोर जिम, ई- लाइब्रेरी, चौपालों का निर्माण और ग्रामीण खेल स्टेडियम के रखरखाव जैसे विकास काम शामिल हैं. विकास एवं पंचायत विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए 50 कार्यों की एक लिस्ट तैयार की है.

यह भी पढ़े -  यमुना प्रदूषण पर हरियाणा सरकार सख्त, 31 दिसंबर 2027 तक सभी प्रोजेक्ट पूरे करने का आदेश

सरपंचों को मिलेंगी नई सुविधाएं

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी घोषणा कर चुके हैं कि यदि सरपंच गांव के किसी काम से बाहर जाते हैं, तो उन्हें 16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रा भत्ता दिया जाएगा. यदि किसी कार्यक्रम में जिले का डिप्टी कमिश्नर शामिल होगा है, तो सरपंच को भी मंच पर स्थान मिलेगा. इसके अलावा, अब सरपंच अपने स्तर पर यूपीएस, प्रिंटर और डेस्कटॉप खरीदने की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts