घर बैठे मिलेगी भूमि व राजस्व सेवाओं से जुड़ी हर जानकारी, हरियाणा सरकार ने लांच किया भू- मित्र WhatsApp नंबर

चंडीगढ़ | हरियाणा में आमजन के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने ‘भू- मित्र’ नामक WhatsApp आधारित चेकबॉट लांच किया है जहां पर भूमि और राजस्व से संबंधित सेवाओं की हर जानकारी 24×7 यानि सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी. हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध यह चैटबाट राजस्व सेवाओं को और ज्यादा सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा.

WhatsApp 2

सरकारी कार्यालयों की भागदौड़ होगी खत्म

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस WhatsApp आधारित चेकबॉट के शुरू होने से लोगों को सरकारी कार्यालयों की भागदौड़ करने से छुटकारा मिलेगा और साथ ही जटिल पोर्टल का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे किसी भी समय आवश्यक राजस्व सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे.

उन्होंने बताया कि इसमें भूमि स्वामित्व और खेती संबंधी रिकॉर्ड के लिए जमाबंदी की प्रति, भूमि स्वामित्व में परिवर्तन से संबंधित इंतकाल (म्यूटेशन) की प्रति, संबंधित मामलों के लिए मुआवजा पंजीकरण तथा दस्तावेज पंजीकरण (डीड रजिस्ट्रेशन) से संबंधित सहायता शामिल हैं. डीड टोकन जनरेशन, भूमि सीमांकन के लिए आवेदन, भूमि एवं राजस्व से जुड़ी शिकायत दर्ज करने, शिकायत की स्थिति की रियल- टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सरकार खुद देगी लोन

फटाफट नोट करें WhatsApp नंबर

डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि WhatsApp नंबर 95933-00009 पर मैसेज भेजकर भू- मित्र राजस्व सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है. 15 मार्च के बाद डीड रजिस्ट्रेशन सेवाओं से संबंधित सभी SMS भी भू- मित्र प्लेटफार्म के माध्यम से भेजे जाएंगे जिससे लोगों को समय- समय पर अपडेट और जानकारी सीधे चैटबाट के जरिये मिल सकेगी. इससे आमजन को सरकारी कार्यालयों की भागदौड़ करने से होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.