हरियाणा सरकार ने बजट में खिलाड़ियों के लिए दिखाई दरियादिली, CM ने की बड़ी घोषणाएं

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं. उन्होंने इतिहास में पहली बार प्रदेश का 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया है. पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड रुपए का बजट पेश किया था. इस बार बजट में 13.7% यानि 16 हजार करोड़ की बढ़ोतरी हुई है.

CM Nayab Singh Saini

खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने बजट भाषण में कहा कि नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों का 20 लाख रूपए तक बीमा किया जाएगा. ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ियों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रूपए मिलेंगे. 1 अप्रैल से खिलाड़ियों को डाइट मनी 400 रूपए की बजाय 500 रूपए मिलेगी.

उन्होंने कहा कि ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी अपने जिले में खेल एकेडमी खोलना चाहे, तो सरकार 5 करोड़ तक का लोन दिलाएगी और 2% सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा. खिलाड़ी बीमा योजना के तहत, नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ियों को 20 लाख तक का बीमा किया जाएगा. इसका प्रीमियम सरकार भरेगी.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

अखाड़ों को नकद पुरस्कार दी जाएगी राशि

सीएम ने कहा कि हरियाणा के ओलिंपिक पदक विजेताओं को अपने कारोबार के लिए 10 लाख तक की सहायता दी जाएगी. अगर वे बिजनेस न करना चाहें तो उन्हें कौशल प्रशिक्षक के तौर पर रोजगार दिया जाएगा. सरकार हर साल 3 सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 50 लाख, 30 लाख और 20 लाख का इनाम देगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.