हरियाणा में बुजुर्गों की बल्ले- बल्ले, सरकार ने बस किराए में आधी छूट के लिए घटाई उम्र सीमा

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार ने बुजुर्गों को बड़ी सौगात दी है. अब प्रदेश में 1 अप्रैल से 60 साल के बुजुर्गों को रोड़वेज बस में सफर के दौरान आधा किराया देना होगा. मुख्यमंत्री द्वारा बजट में की गई घोषणा के आधार पर परिवहन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार की अन्य योजनाओं की तर्ज पर इस योजना का लाभ भी परिवार पहचान पत्र (PPP) में दर्ज जानकारी के आधार पर ही मिलेगा.

bugurg aadmi old man

हरियाणा के स्थाई निवासी को ही मिलेगी सुविधा

बता दें कि हरियाणा में पहले 65 साल के बुजुर्गों को पचास प्रतिशत बस किराया माफ था. इसके लिए संबंधित व्यक्ति को आधार कार्ड दिखाने से यह सुविधा मिलती थी लेकिन इस बार बजट में सीएम मनोहर लाल ने इस सुविधा के लिए आयु सीमा को घटाकर 60 साल कर दिया है. यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में ही मान्य होगी.

पोर्टल पर करना होगा आवेदन

प्रदेश सरकार की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए संबंधित व्यक्तियों को पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा. यह आवेदन आवेदक द्वारा दिए गए एड्रेस के आधार पर संबंधित रोड़वेज महाप्रबंधक के पास चला जाएगा, जहां आवेदक द्वारा परिवार पहचान पत्र में दिए गए ब्यौरे के साथ इसका मिलान किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, 15 जिलों के लिए उमस का अलर्ट; जानें कब लौटेगी बारिश

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर किए गए आवेदन के मिलान के बाद संबंधित रोड़वेज महाप्रबंधक द्वारा रियायती बस पास जारी किया जाएगा. अब आधार कार्ड की जगह इस बस पास पर 60 साल के बुजुर्ग बस किराए में 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.