बेटी के जन्म पर हरियाणा सरकार देगी 21 हजार की राशि, जानें योजना के लिए आवेदन करने का तरीका

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार बेटियों को स्वाबलंबी और सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है ताकि बेटियों को आर्थिक मदद दी जा सकें. इन्हीं योजनाओं में से एक ‘आपकी बेटी- हमारी बेटी’ नामक योजना है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरल पोर्टल पर आवेदन करना होता है.

Haryana Beti Girls

हरियाणा सरकार ने लिंगानुपात में सुधार और बेटियों को शिक्षा के उचित अवसर उपलब्ध हों, इस उद्देश्य से इस योजना को लागू किया है. इस योजना का लाभ वे सभी बेटियां उठा सकती है जिनका जन्म 22 जनवरी 2015 के बाद हुआ है. इस योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति एवं बीपीएल परिवारों को ही मिलेगा. इस योजना के तहत, सरकार द्वारा पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है. यह राशि बेटी की 18 साल आयु पूरी होने पर ब्याज समेत बैंक खाते में जमा की जाएगी.

इस योजना का लाभ अविवाहित बेटी ही उठा सकती है. इस योजना के तहत, परिवार की दूसरी बेटी को भी 5 साल तक हर वर्ष पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

आवेदन करने का तरीका

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद, आपको Schemes For Children पर क्लिक करना होगा. फिर आपको ABHB (Apki Beti Hamari Beti) पर क्लिक करना होगा या फिर सीधा wcdhry.gov.in/schemes-for-children/abhb/ लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. फिर आपको नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा.

आपको बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र, टीकाकरण कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, माता- पिता का आधार नंबर के फॉर्म भरकर पास के आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करना होगा. इसके बाद, फॉर्म की जांच के बाद आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.