हरियाणा हाउसिंग बोर्ड इन शहरों में बेचेगा फ्लैट और प्लॉट, ई-नीलामी की तारीखें घोषित

चंडीगढ़ | हरियाणा हाउसिंग बोर्ड की ओर से राज्य में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी की तारीखों का ऐलान किया गया है. यह नीलामी नई संशोधित नीति के अनुसार की जाएगी. इसके लिए 9, 23 और 31 जनवरी की तारीख तय हुई है जबकि दूसरी बार नीलामी 10, 20 और 28 फरवरी को होगी. वहीं, विभिन्न जिलों में ई-नीलामी के लिए अलग-अलग तिथियों का शेड्यूल जारी किया गया है.

Housing Board Ghar Home Makan

एक दिन पहले जमा होगी बयाना राशि

हाउसिंग बोर्ड के एक प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि निर्धारित तारीख पर सुबह 10 बजे से ई-नीलामी शुरू कर दी जाएगी. ई-नीलामी पोर्टल hbh.gov.in से की जाएगी. उन्होंने बताया कि बयाना राशि (ईएमडी) ई-नीलामी की तारीख से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक जमा करवानी होगी.

ऐसे होगा भुगतान

उन्होंने बताया कि संपत्ति की शेष 75% धनराशि का भुगतान आवंटन पत्र जारी होने की तिथि से 100 दिन के भीतर (ब्याज मुक्त) या 3 वर्ष की छमाही किस्तों द्वारा भुगतान (ब्याज सहित) करने का प्रावधान रहेगा. इससे संबंधित ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-3520001, 91061-96864, 63549-10157 पर संपर्क किया जा सकता है.

1. (A). आवासीय संपत्तियों की ई-नीलामी: 9 जनवरी और 10 फरवरी 2025

स्थान सेक्टर/अन्य जानकारी
फतेहाबाद 4, 7
रोहतक 37, 36-। व ।।, 35, 26, 28, 27, 34
रतिया 6 व 7
सिरसा 21
झज्जर 7
हिसार 24, सेक्टर-1 तलवंडी राणा
1 व 4 (EWS)
टोहाना 6 और 7
यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा

(B). जनरल आवासीय संपत्तियों की ई-निलामी: सिरसा के 19 Type B में.

(C). व्यवसायिक संपत्तियों की निलामी: सिरसा के सेक्टर- 19 में बनी हुई दुकानों की और बहादुरगढ़ के सेक्टर- 7 की स्कूल की साइटों की.

2. (A). आवासीय संपत्तियां: 23 जनवरी और 20 फरवरी 2025

स्थान सेक्टर/अन्य जानकारी
पलवल 6,11,14
सोनीपत 18, 35, 17, 8,19, 60, 10, 63
रेवाड़ी 19, 6, 7
गुरुग्राम सोहना
फरीदाबाद 70

(B). जनरल आवासीय संपत्तियां:

फरीदाबाद के सेक्टर- 3 में और

सोनीपत के बड़ी में

3. (A). आवासीय संपत्तियां: 31 जनवरी और 28 फरवरी 2025

स्थान सेक्टर/अन्य जानकारी
पंचकूला अलीपुर-12
पिंजौर-कालका 3-4-4A
यमुनानगर 12
अंबाला कैंट 42
करनाल 45(New), 45(Old), 28 (Old), 36
घरौंडा 9
कुरुक्षेत्र 32,31-32,9,29
कैथल 29,33
पानीपत 39
नरवाना बसंत विहार 19

(B). व्यावसायिक संपत्तियां:

मडलौडा जिला पानीपत में बनी हुई दुकानों की.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.