चंडीगढ़ | हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य की सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से 2 जून से लेकर 15 जून तक आवेदन कर सकते है. सरकार ने इस बार छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सुविधाएं और स्कॉलरशिप योजना भी लागू की है.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
सरकार ने दाखिला प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन की सुविधा दी है. अब विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को इन दस्तावेजों की आवश्कता होगी..
- 10वी / 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र (PPP)
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- चरित्र प्रमाण पत्र
इन बातों पर करें फोकस
छात्र- छात्राओं को आवेदन के समय इस बातों पर विशेष ध्यान देना है कि आवेदन फॉर्म में अपना नाम, माता- पिता का नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारियां भरते समय कोई गलती ना हो, अन्यथा दाखिले के दौरान समस्या हो सकती है. संस्थान में विभिन्न व्यवसाय जैसे इलेक्ट्रिशियन, फिटर, फिटर ड्यूल, MAM, DMC, DMM, TPES, मैकेनिल इलेक्ट्रॉनिक, टर्नर, वेल्डर, वेल्डर ड्यूल, प्लंबर, वुडवर्क टेक्निशियन, IDD, कॉस्मेटोलॉजी, कोपा और कोपा ड्यूल कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे है.
इसके लिए संस्थान में कुल 540 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा.इसके अलावा किसी भी व्यवसाय में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 2500 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही, विद्यार्थियों को फ्री बस पास की सुविधा मिलेगी. राज्य के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों और सभी वर्ग की छात्राओं को 1 हजार रुपए नि:शुल्क टूल किट दी जाएगी.