हरियाणा सरकार ने की विधायकों की मौज, अब ट्रेवलिंग अलाउंस के साथ दिया जाएगा यह भी अलाउंस

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में मनोहर सरकार ने विधायकों को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने सदन में घोषणा करते हुए कहा कि विधायकों को अब 18 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से मिलने वाले ट्रेवलिंग अलाउंस के अलावा 20,000 रुपए का ड्राइवर अलाउंस भी दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा प्रावधान के अनुसार एक विधायक द्वारा ऐसे स्थानों, जो रेल मार्ग से नहीं जुड़े हैं, के बीच सड़क मार्ग द्वारा तय किए गए सफर के लिए 18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से ट्रेवलिंग अलाउंस मिलता है.

CM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में कहा कि अब हमने इसमें एक और प्रावधान किया है कि अब, विधायकों द्वारा सडक़ मार्ग से ऐसे स्थानों, जो रेल से नहीं जुड़े द्वारा के बीच यात्रा के लिए 18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से ट्रेवलिंग अलाउंस के अलावा, 20,000 रुपये का ड्राइवर अलाउंस भी मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस फैसले का विधानसभा में बैठे सभी विधायकों ने स्वागत किया और सरकार के इस फैसले की सराहना की. सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कुछ विधायकों ने इस संबंध में मांग की थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.