दशहरे पर होगा हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, इन नए चेहरों को मिलेगा मंत्री बनने का अवसर

चंडीगढ़ | हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है और अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है. पार्टी सूत्रों की मानें तो दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा. वैसे तो केंद्रीय नेतृत्व की ओर से नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने की हरी झंडी पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन नई प्रक्रिया में फिर से उनके नाम का चयन किया जाएगा.

BJP

मंत्री बनने के लिए भागदौड़ शुरू

वहीं, नई सरकार में मंत्री पद हासिल करने के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की दिल्ली तक भागदौड़ शुरू हो गई है. चुनावी परिणाम घोषित होने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर कई नेताओं की उपस्थिति दर्ज हुई है. हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह- प्रभारी बिप्लब देव ने मनोहर लाल के साथ बैठकर रणनीति तैयार की है और मंत्रियों के नामों सहित अन्य मामलों पर चर्चा की गई है.

नए चेहरों को मंत्री पद मिलने की संभावना

हरियाणा की नई बीजेपी सरकार में इस बार कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. पुराने चेहरों में अनिल विज, मूलचंद शर्मा और महिपाल ढांडा का नाम तो लगभग तय हैं. नए चेहरों में जातीय और क्षेत्रीय तौर पर फरीदाबाद से विपुल गोयल, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, बादशाहपुर से राव नरवीर, राई से कृष्णा गहलोत, जींद से डा. कृष्ण मिड्डा, गोहाना से डा. अरविंद शर्मा, अटेली से आरती राव, इसराना से कृष्ण लाल पंवार, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी और यमुनानगर से घनश्याम अरोड़ा का नाम चर्चाओं में है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा

इसके अलावा, करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने की चर्चाएं हैं. पूर्व डिप्टी रणवीर गंगवा को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं, अनिल विज और एक ब्राह्मण विधायक को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चाएं भी जोरों पर है. बीजेपी अपने अनुभवी नेताओं को मंत्रिमंडल में समायोजित करने की योजना बना रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.