हरियाणा ने GST संग्रह में फिर दिखाया दम, जुलाई में बढ़ा कलेक्शन; देश में रहा नंबर- 1

चंडीगढ़ | GST संग्रह के मामले में हरियाणा लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है. पिछले वित्त वर्ष में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) संग्रह वृद्धि में देशभर में पहला स्थान हासिल करने के बाद अब वित्त वर्ष 2026- 27 के शुरुआती 4 महीनों में भी हरियाणा ने अपनी बढ़त कायम रखी है. पोस्ट- सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह वृद्धि के मामले में राज्य एक बार फिर देश में शीर्ष पर रहा है.

GST

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2026 में हरियाणा का पोस्ट- सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 5,135 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

हरियाणा में बढ़ोत्तरी जारी

पिछले वर्ष जुलाई में यह आंकड़ा 4,027 करोड़ रुपये था. इस तरह राज्य ने 1 साल में 28 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की. रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में हरियाणा की यह वृद्धि देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक रही. राज्य की 28 प्रतिशत वृद्धि राष्ट्रीय औसत 13 प्रतिशत से दोगुने से भी ज्यादा रही. जुलाई 2026 के दौरान जीएसटी कलेक्शन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि इसी अवधि में राष्ट्रीय औसत वृद्धि केवल 10 प्रतिशत रही.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बिजली निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 15 दिन में आएगी नई रिस्क अलाउंस नीति!

जीएसटी संग्रह में सुधार

वित्त वर्ष 2026- 27 के पहले 4 महीनों के आंकड़े भी हरियाणा के पक्ष में रहे हैं. लगातार बेहतर कर संग्रह से राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के साथ विकास कार्यों के लिए राजस्व उपलब्धता भी बढ़ेगी. बेहतर कर अनुपालन, डिजिटल निगरानी और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के कारण जीएसटी संग्रह में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.