हरियाणा के स्कूली विद्यार्थियों की हो गई मौज, मई के महीने में बंपर छुट्टियां; देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इंसानों के साथ पशु पक्षी भी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं. स्कूली विद्यार्थी भी ऐसे मौसम में स्कूल जाने को मजबूर हैं. इसी बीच विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. दरअसल, मई के इस महीने में दूसरा शनिवार, रविवार, बुद्ध पूर्णिमा व महाराणा प्रताप जयंती सहित कई अवकाश हैं, इससे विद्यार्थियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी.

School Student

देखें लिस्ट

तारिख दिन
4 मई रविवार
10 मई दूसरा शनिवार
11 मई रविवार
12 मई बुद्ध पूर्णिमा सोमवार (स्थानीय अवकाश)
18 मई रविवार
25 मई रविवार
29 मई महाराणा प्रताप जयंती (वीरवार)

समय पूर्व हो सकती है घोषणा

इस महीने जबरदस्त गर्मी के चलते ग्रीष्मवकालीन अवकाश की घोषणा समय से पहले की जा सकती है. आमतौर पर 1 जून से 30 जून के मध्य हर साल गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की जाती है, लेकिन गर्मी को देखते हुए ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि समय पूर्व इनकी घोषणा की जा सकती है. वर्तमान में कई स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तैयारी अभी से की जा रही है. इसी क्रम स्कूलों में क्लास टेस्ट आयोजित किया जा रहे हैं, ताकि छुट्टियों से पहले स्कूल स्तर पर सभी कामों को निपटा लिया जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, अगले 7 दिन बारिश से राहत; सितंबर में फिर बदलेगा मौसम
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts