हरियाणा के विद्यार्थियों की हो गई मौज, मई के महीने में होगी बंपर छुट्टियां; यहां देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब में आजकल भीषण गर्मी की चपेट में हैं. इसी गर्मी के मौसम में स्कूली विद्यार्थियों को स्कूल में जाना पड़ रहा है. दोपहर के समय जब विद्यार्थी घर पहुंचते हैं, तो उनके माथे पर पड़ी पसीने की बूँदें उनकी परेशानियों को बखूबी बयां करती हैं. इन विद्यार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि जल्द ही प्रदेश सरकार (Haryana Govt) द्वारा गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया जाने वाला है. इससे भी बड़ी एक और खुशखबरी सामने आ रही है वह यह है कि गर्मी की छुट्टियों से पहले मई के महीने में भी प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बंपर छुट्टियां होने वाली है.

school student

मई में 7 दिन रहेगा स्कूलों में अवकाश

अबकी बार मई के महीने में कुल मिलाकर 7 दिनों का अवकाश रहेगा. इनमें दूसरा शनिवार, रविवार, बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती के अवसरों के चलते अवकाश भी शामिल है. इसके अलावा, 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मावकालीन अवकाश भी घोषित होंगे. हालांकि, ज्यादा गर्मी के चलते ग्रीष्मावकालीन अवकाश को पहले भी घोषित किया जा सकता है. इस विषय में आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

इन दिनों स्कूल रहेंगे बंद

04 मई रविवार
10 मई दूसरा शनिवार
11 मई रविवार
12 मई बुद्ध पूर्णिमा सोमवार (स्थानीय अवकाश)
18 मई रविवार
25 मई रविवार
29 मई महाराणा प्रताप जयंती (वीरवार)

तापमान पहुंचा 42 डिग्री

प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आंकड़े को छू चुका है. मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, आज 1 मई से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. अगले 3 दिन बरसात के आसार बने हुए हैं. इससे लोगों को गर्मी से जरूर कुछ राहत मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts