हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है ‘झटका’, दरें बढ़ाने की हो रही तैयारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अहम खबर सामने आ रही है. दरअसल, प्रदेश में अब बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली का बिल देना पड़ सकता है. प्रदेश में फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट को 1 साल तक के लिए बढ़ाए जाने के बाद अब बिजली के बिलों (Bijli Bill) में भी मामूली इजाफा किया जा सकता है.

Bijli Bill

बिजली शुल्क बढ़ोतरी की मांग

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा हरियाणा बिजली विनियामक आयोग से नए वित्तीय वर्ष में बिजली शुल्क में बढ़ोतरी की इजाजत मांगी है. ऐसा 4,520 करोड़ रुपए के घाटे से निपटने के लिए किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बिजली टैरिफ में मामूली बढ़ोतरी की इजाजत भी दी जा सकती है. बता दें कि बिजली की दरें 1 अप्रैल से लागू होती हैं. पिछले दो सालों से इनमें इजाफा नहीं हुआ है. आखिरी बार साल 2022- 23 में 150 यूनिट तक के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

वर्तमान की बिजली दरें

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में फिलहाल 12.37% और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में 9.15% का लाइन लॉस चल रहा है. वर्तमान में प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं से बिजली विभाग 0 से 50 यूनिट के लिए 2 रूपए, 51 से 100 यूनिट के लिए 2.50 रुपए, 0 से 150 यूनिट के लिए 2.75 रुपए, 151 से 250 यूनिट के लिए 5.25 रुपए, 251 से 500 यूनिट के लिए 6.30 रुपए, 501 से 800 यूनिट के लिए 7.10 रुपए और 801 से ज्यादा यूनिट के लिए 7.10 रुपए प्रति यूनिट का चार्ज लिया जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts