अनिल विज का बड़ा बयान: केंद्र सरकार ने बढ़ाया हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा

चंडीगढ़ | हरियाणा में कोरोना संक्रमण केसों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य में धारा 144 लगा दी है. इसके अलावा निजी व सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन बेड, आक्सीजन भंडारण क्षमता तथा वेंटिलेटर सहित अन्य जरुरतों का खाका वीरवार सुबह 10 बजे तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं.

anil vij 2

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि केन्द्र सरकार ने हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा बढा दिया है. अब 162 की जगह 232 टन आक्सीजन राज्य के लिए उपलब्ध रहेगी. आक्सीजन की आपूर्ति डिमांड ज्यादा होने पर विदेश से भी आक्सीजन मंगवाई जाएगी. किसी कोरोना मरीज की मौत हो जाने पर उसका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसी दिन कराने की व्यवस्था करनी होगी. सभी जिलों के उपायुक्तो को धारा 144 का पालन सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.