हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं होगी और ज्यादा बेहतर, इन अस्पतालों में PPP मोड पर मिलेगा MRI का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा में आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर पर्चेज कमेटी की मीटिंग में एक और बड़ा फैसला लिया गया है.

MRI

एमआरआई स्कैन की सुविधा

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिलास्तरीय सिविल अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इनमें सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा (नूंह) और रेवाड़ी में CT Scan सेवाओं को हायर करने की स्वीकृति दी गई है. उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से प्रदेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र को आधुनिकीकरण करने में मदद मिलेगी जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा.

मांडीखेड़ा (नूंह), रेवाड़ी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद और हिसार के सिविल अस्पतालों में पब्लिक- प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के आधार पर MRI स्कैन सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया गया है. कुरुक्षेत्र, जींद और गुरुग्राम के जिला सिविल अस्पतालों में मैकेनाइज्ड और ऑटोमेटेड क्लीनिंग सेवाएं शुरू करने को मंजूरी दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 5वें- छठे वेतन आयोग वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

आमजन को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

कैबिनेट मंत्री आरती राव ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और किफायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. सिविल अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने संबंधित विभागों को स्वीकृति परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने और क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.