हरियाणा में शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा, गुरुग्राम- चंडीगढ़ और हिसार- चंडीगढ़ रूट से होगी शुरुआत

चंडीगढ़ | हरियाणा के लोगों के लिए जल्द ही हेली टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है. सरकार ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है और फिलहाल दो प्रमुख रूटों- गुरुग्राम- चंडीगढ़ और हिसार- चंडीगढ़ पर विचार किया जा रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा सिविल सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इस योजना की समीक्षा की और आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए. बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के कंसल्टेंट ने विभिन्न रूटों पर संभावनाओं को लेकर जानकारी साझा की.

Heli Hub Gurugram

धार्मिक स्थलों के लिए भी शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

बैठक के दौरान गुरुग्राम से खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू करने पर भी चर्चा हुई. विपुल गोयल ने अधिकारियों को गुरुग्राम- चंडीगढ़ और हिसार- चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट से जुड़ी सभी लंबित अनुमतियों को जल्द पूरा किया जाए ताकि एयरपोर्ट का संचालन सुचारू रूप से शुरू किया जा सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

पायलट ट्रेनिंग और फ्लाइंग स्कूलों पर भी रहेगा फोकस

मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर हवाई सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने पायलट प्रशिक्षण के लिए सुविधाएं बढ़ाने और विशेष रूप से प्रदेश की बेटियों को ट्रेनिंग में अधिक अवसर देने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए. बैठक में भिवानी, करनाल और नारनौल के फ्लाइंग स्कूलों के विस्तार और विकास को लेकर भी चर्चा हुई.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts