हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST के एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें शेड्यूल

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती के फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. आयोग ने 6 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित होने वाले PST का विस्तृत शेड्यूल भी जारी किया है. जिन अभ्यर्थियों ने शारीरिक माप परीक्षण (PMT) सफलतापूर्वक पास किया है केवल उन्हीं को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर यह देख सकते हैं कि उनका PST किस तारीख और किस बैच में आयोजित होगा. आयोग ने सभी उम्मीदवारों को समय रहते प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने और उस पर दिए गए दिशा- निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है.

PST के एडमिट कार्ड जारी

अभ्यर्थियों को केवल अपने निर्धारित दिन और निर्धारित बैच में ही रिपोर्ट करना होगा. किसी अन्य दिन या समय पर पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय की पाबंदी रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है. आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रतिदिन दो बैच में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे. पहले बैच के अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 5 बजे से शुरू होगी. सुबह 5:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.

इन बातों का रखें ध्यान

दूसरे बैच के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश सुबह 7 बजे से शुरू होगा. उन्हें अधिकतम सुबह 7:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है. एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई से 11 जुलाई तक होने वाले PST के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर से खुलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का पोर्टल; तैयार रखें ये दस्तावेज
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.