HSSC के चक्कर काटने से अब मिलेगी निजात, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

चंडीगढ़ | एचएसएससी (HSSC) के उम्मीदवारों को खट्टर सरकार ने सुविधा प्रदान की है. बता दें कि अब उम्मीदवारों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. जानकारी के अभाव में उम्मीदवार दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे. ऐसे उम्मीदवारों के लिए मनोहर लाल खट्टर ने राहत प्रदान की है. अब आपकी अगर ऐसी किसी भी तरह की शिकायत है और आप कोई भी जानकारी लेना चाहते हैं तो उसके लिए सरकार ने एक नंबर जारी किया है.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से संबंधित समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार अब व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत कर सकेंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्हाट्सएप नंबर 9872723100 जारी किया है. किसी भी तरह की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवारों को आयोग कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. तदानुसार आयोग ने इसके लिए अवर सचिव सहित तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया है, साथ ही एक शिकायत निवारण समिति का गठन किया है. इसमें आयोग के दो सदस्य कंवलजीत सैनी और विजय कुमार शामिल होंगे.

यह कमेटी व्हाट्सएप पर प्राप्त शिकायतों, सुझावों और सूचनाओं की समीक्षा करेगी. नियुक्त कर्मचारी भी संबंधित उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर जवाब देंगे. एनआईसी पोर्टल पर जगह की कमी के कारण समाधान पोर्टल पिछले कई महीनों से ठीक से काम नहीं कर रहा है. इसे लेकर उम्मीदवार या तो आयोग के कार्यालय पहुंच रहे हैं या फिर सीधे अध्यक्ष को बुला रहे हैं. इसे देखते हुए अब आयोग ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है. गौरतलब है कि आयोग में कई भर्तियां अटकी हुई हैं और सही जानकारी नहीं मिलने से अभ्यर्थियों को आयोग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि वाट्सएप पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जायेगा. साथ ही, उम्मीदवारों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.