हरियाणा में शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वालों के लिए जरूरी खबर, इन अभ्यर्थियों को दोबारा मिलेगा वेरिफिकेशन का मौका

चंडीगढ़ | हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए परीक्षा से जुड़ी छोटी-सी प्रक्रिया भी काफी अहम होती है। कई बार जरूरी दस्तावेज या वेरिफिकेशन अधूरा रहने से परिणाम अटक जाता है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के कुछ अभ्यर्थियों को बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करने का एक और मौका दिया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 6 और 7 नवंबर को भिवानी स्थित शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में पहुंचना होगा।

HTET Verification

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा के अनुसार, यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्हें पहले बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए केवल एक या दो मौके मिले थे और जिनका परीक्षा परिणाम आरएलवी (RLV) दिखा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी निर्धारित तारीखों पर पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।

पहले भी मिले अवसर

बता दें कि HTET 2025 की परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 22 अगस्त को घोषित हुआ था। इससे पहले अभ्यर्थियों को 10 से 12 अगस्त, 30 और 31 अगस्त तथा 4 अक्टूबर को बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कराने का अवसर दिया गया था।

जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को वेरिफिकेशन के लिए अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) साथ लेकर जाना अनिवार्य है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलवी दिखा रहा है, वे निर्धारित तारीखों पर बोर्ड मुख्यालय पहुंचकर यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.