हरियाणा विस चुनाव के लिए INLD ने कसी कमर, 40 स्टार प्रचारक नेताओं की लिस्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जोर पकड़ रही है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में BJP और कांग्रेस के बाद अब इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.

Election

स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

INLD ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं को जगह दी है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा स्टार प्रचारक होंगे. इनेलो ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट को हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त के पास भेज दिया है.

चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देंगे ये बड़े नेता

इनेलो ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रकाश भारती, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी, पूर्व विधायक बलवंत मायना, नरेंद्र वर्मा, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, कमल नागपाल, पूर्व विधायक रेखा राणा, राज सिंह मोर, सुनील लांबा, पूर्व विधायक सीताराम, राम कुमार रोड़, महेंद्र सिंह चौहान, जगतार सिंह संधू, पूर्व विधायक रणवीर सिंह मंदोला, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू और पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार को जगह दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में UG एडमिशन शुरू, 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए बड़ा मौका; घर बैठे करें अप्लाई

युवाओं को भी प्रचार का जिम्मा

करण चौटाला, अर्जुन चौटाला, रवि चौटाला और आदित्य चौटाला के रुप में युवा नेतृत्व को भी चुनाव प्रचार अभियान का जिम्मा सौंपा गया है. इनके अलावा, कांता चौटाला, जय कुमार पंवार, जाहिद खान, ओम प्रकाश गोयल, फूल सिंह रोड़, सुमित्रा देवी, प्रदीप सिन्हा, प्रताप सिंह गुज्जर, सतबीर सैनी, जय प्रकाश कंबोज, जसवीर जस्सा, भूपेंद्र सिंह, सुबान खान, यशवीर राणा, डॉ. राजपाल यादव और अभय सिंह खोड को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.