विधानसभा में JJP विधायक हुए आग बबूला, दी इस्तीफे की धमकी

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान JJP विधायक देवेंद्र बबली गुस्से से लाल हो गए. उन्होंने धमकी भरे लहजे में इस्तीफा देने की बात तक कह डाली.

cm and dushant
दरअसल हरियाणा विधानसभा में किसान आंदोलन पर सरकार के खिलाफ बने माहौल में कांग्रेस पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी. प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जब JJP विधायक देवेंद्र बबली बोलने लगे तो विधानसभा स्पीकर ने उन्हें बीच में ही टोक दिया. स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आपकी पार्टी के लीडर ने आपका नाम बोलने के लिए नहीं भेजा है. इसी बात को लेकर विधायक जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने कहा कि ये कौन होते हैं, मुझे बोलने से रोकने वाले. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो वह इस्तीफा दे देंगे. विधायक देवेंद्र बबली अपनी पार्टी की इस गतिविधि से काफी नाराज़ हो गए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.