गठबंधन सरकार की मुश्किलें बढ़ी, अपनी ही सरकार के खिलाफ बोले विधायक

चंडीगढ़ । कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इस आंदोलन की गुंज अब हरियाणा विधानसभा में भी सुनाई देने लगी है. आज विधानसभा में किसान आंदोलन का मुद्दा विपक्षी दलों के साथ साथ गठबंधन सरकार के विधायक भी उठाते नजर आए. मंगलवार को जहां कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष को जमकर घेरा. वहीं बरवाला से जजपा के विधायक जोगी राम सिहाग अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते नजर आए. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को MSP को लेकर कानून बनाया जाना चाहिए, किसानों की फसल एम एस पी के तहत ही खरीदी जाए.

FotoJet 3

बता दें कि बरवाला से विधायक जोगी राम सिहाग कृषि कानूनों को लेकर पहले भी बगावती सुर दिखा चुके हैं. उन्होंने किसानों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को किसानों की समस्या का हल निकालना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं भी किसान परिवार से ताल्लुक रखता हूं, अगर किसानों के लिए विधायक पद से इस्तीफा देने की नौबत आएगी तो वे पीछे नहीं हटेंगे. जजपा पार्टी के विधायक के इस बयान से सरकार कल सत्र में होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर निश्चित तौर पर दबाव महसूस करेंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.