अंबाला | जो भी युवा भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए एक शानदार मौका आया है. बता दें कि हरियाणा के 6 जिलों व चंडीगढ़ के युवाओं और हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और चंडीगढ़ के युवाओं को अग्निवार बनने का एक और अवसर दिया गया है. अगर आप भी अग्निवीर बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बढ़ी डेट
जो युवा किसी वजह से अब तक अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए भारतीय सेना ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है. अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और पंचकूला के साथ चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थियों के साथ हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह मौका अहम भूमिका रखता है.
समस्या आने पर भर्ती कार्यालय में कर सकते हैं संपर्क
यदि किसी अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन में समस्या होती है तो वह भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), अंबाला में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संपर्क कर सकता है. ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारण से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे उनके पास अब आवेदन करने का मौका है. यह उम्मीदवार अब 10 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
