HPSC लेक्चरर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, 10 सितंबर से डाउनलोड कर पाएंगे अपने एडमिट कार्ड

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से विभिन्न विषयों में लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए सब्जेक्ट नालेज टेस्ट की तिथयों का ऐलान कर दिया गया है. आयोग की तरफ से ये परीक्षाएं 15 से 24 सितंबर तक आयोजित की जाएगी. इन परीक्षाओं के माध्यम से तकनीकी और प्रबंधन विषयों के कॉलेजों में लेक्चरर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

EXAM CENTER

10 सितंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड

सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 10 सितंबर से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर पायेंगे. आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को कृषि इंजीनियरिंग, आटोमोबाइल इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलाजी और आर्किटेक्चर विषयों की परीक्षा होगी. 17 सितंबर को इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलाजी, फैशन टेक्नोलाजी और मेडिकल लैब टेक्नोलाजी की परीक्षा का आयोजन होगा.

ए-4 साइज पेपर पर प्रिंट करें अपना एडमिट कार्ड

19 सितंबर को लाइब्रेरी साइंस और आफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा होगी तथा 24 सितंबर को फैशन डिजाइन, मेडिकल इलेक्ट्रानिक्स और बिज़नेस मैनेजमेंट विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. आयोग की तरफ से हिदायत दी गई है कि उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ए- 4 साइज पेपर पर साफ प्रिंट करना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

समय से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र

छोटे आकार या धुंधली फोटो वाले एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें व समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.