हरियाणा की जेलों में कैदियों के डाइट चार्ट में बड़ा बदलाव, सरकार पर बढ़ेगा 11 करोड़ का अतिरिक्त खर्च

चंडीगढ़ | हरियाणा के जेलों में कैद बंदियों के डाइट चार्ट में सरकार अब बदलाव करने वाली है. इस विषय में सरकार को जेल विभाग द्वारा प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है. इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में कुछ नए आइटम्स जोड़े गए हैं. अब कैदियों को ब्रेकफास्ट में ब्रेड, रस्क और फैन के ऑप्शन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे. लंच और डिनर में रोटी और मौसमी सब्जी के साथ दाल, चावल और दही भी परोसे जाएंगे.

BHIWANI JAIL COOK BHARTI 2021

कैदियों पर बढ़ेगा खर्च

इस बार करीब 11 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पहले ही आंध्र प्रदेश के बाद कैदियों पर औसतन खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर है. बता दें कि राज्य की जेलों में बहुत से कैदी ऐसे हैं, जो सरकारी डाइट पर निर्भर नहीं रहते. उन्हें जेल में समय पर मिलने वाले खान और चाय का इंतजार नहीं होता क्योंकि वह अपने पैसे खर्च करके इन सब का इंतजाम कर लेते हैं.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

प्रति कैदी खर्च

वर्तमान में कैदियों को जो खाना और नाश्ता दिया जाता है, उसे बनाने में 3.4 रुपए मिलकर 62.83 रुपए का खर्च आता है. जेल विभाग द्वारा जो प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है उसमें खाना बनाने की लागत में कमी आएगी. खाना बनाने में 2.01 रुपए की लागत मिलकर 75.10 रुपए प्रति कैदी का खर्चा आएगा. इस प्रकार नए प्रस्ताव के तहत करीब 12.27 रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा.

बताते चलें कि साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कैदियों की डाइट में 10 रुपए का इजाफा किया गया था. हालांकि, उस समय डाइट चार्ट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts