HSSC का बड़ा फैसला, CET ग्रुप डी फॉर्म सुधारने का मिला आखिरी मौका; जानें तारीख

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप- डी के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में गलती सुधारने का एक और मौका देने का फैसला किया है. आयोग 9 जुलाई से 11 जुलाई (रात 11:59 बजे तक) करेक्शन पोर्टल दोबारा खोलेगा. इस दौरान उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन की जांच कर उसमें हुई किसी भी त्रुटि को ठीक कर सकेंगे.

Haryana CET HSSC CET

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि सभी अभ्यर्थी करेक्शन विंडो के दौरान अपने आवेदन पत्र को ध्यान से जांच लें. यदि किसी प्रकार की गलती रह गई हो तो समय रहते उसे सुधार लें. उन्होंने यह भी कहा कि यदि करेक्शन पोर्टल से जुड़ा कोई सुझाव हो तो अभ्यर्थी गूगल फॉर्म के माध्यम से आयोग तक भेज सकते हैं.

जांचने की सलाह

आयोग ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान ही उम्मीदवारों से अपील की थी कि वे अपना फॉर्म स्वयं भरें और फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि किसी तरह की त्रुटि न रहे. इसके बावजूद कई अभ्यर्थियों से आवेदन में गलतियां हो गईं. ऐसे उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए आयोग ने करेक्शन पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है.

19 जून से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

CET ग्रुप- डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी. शुरुआत में आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई थी, लेकिन बाद में अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए आयोग ने दो दिन का अतिरिक्त समय देते हुए 5 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन का मौका दिया.

अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग अभ्यर्थियों को अंतिम बार अपने आवेदन में सुधार का अवसर दे रहा है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों के आवेदन में नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है, वे 9 से 11 जुलाई के बीच करेक्शन पोर्टल पर जाकर आवश्यक बदलाव कर सकते हैं. निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा. सभी अभ्यर्थियों को समय रहते अपने आवेदन की जांच कर जरूरी सुधार करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के श्रमिकों के लिए बड़ी खबर, मिलेंगे 3 लाख रुपये; जानें पूरी योजना
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.